Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर को जोड़ने रावघाट-जगदलपुर 140 किमी नई रेल लाईन परियोजना को मिली स्वीकृति : महेश कश्यप
jagdalpur, Raoghat-Jagdalpur , Mahesh Kashyap
जगदलपुर । बस्तर की रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाईन 140 किमी परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपये खर्च होगी, जिसका वहन केंद्रीय सरकार करेगी। केंद्र सरकार से मिली इस स्वीकृति के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर वासियों के हित में सदैव डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। दिल्ली में बैठकर बस्तर वासियों के रेल के लिए प्रधानमंत्री चिंता कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही बस्तर संभाग के अनेकों ऐसे अंदरूनी क्षेत्रो में भी रेल की बहार आएगी। यह सब डबल इंजन की सरकार के कारण ही संभव हो पा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने तीन हजार 513 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। अब जल्द ही ताड़ोकी से आगे जगदलपुर तक कुल 140 किमी का रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा, इसका सारा खर्च केंद्रीय बजट से होगा। वहीं प्रस्तावित रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को भी पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि इससे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। बस्तर तक आसानी से पर्यटक पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में भी मदद करेगा।
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह रेलमार्ग बस्तर के लिए केवल एक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क नहीं, बल्कि एक नई जीवनरेखा है, जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के बेहतर अवसरों से जोड़ेगा। इससे कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जैसे वे जिले जो तुलनात्मक रूप से आज भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं, अब राष्ट्रीय विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे।

 

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.