Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मां मनी प्लांट के भट्ठी में विस्फोट चार मजदूर झुलसे
raigarh, Explosion  furnace  , four workers burnt

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत पूंजी पथरा गांव में आज गुरुवार सुबह मां मनी प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है। संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट (भट्ठी विस्फोट) की घटना के दौरान चार मजदूर झुलस गए, जिनमें दाे की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, घायलों में अनुज कुमार (उम्र- 35 वर्ष), सुधीर कुमार (उम्र 47 वर्ष), रामानंद सहनी (उम्र 40 वर्ष) और संजय श्रीवास्तव (उम्र 52 वर्ष) शामिल हैं। आज सुबह सभी मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे थे। इसी दौरान अचानक फर्नेस में धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे चारों मजदूर चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए।


घायलों की पहचान की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो मां मनी प्लांट में ठेके पर कार्यरत थे। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पूंजी पथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल प्लांट में काम बंद कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन इस बात की जांच कर रहे हैं कि ब्लाॅस्ट किस कारण हुआ और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था? वहीं अन्य मजदूर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.