Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आरक्षक शिवबचन हत्याकांड जैसी घटनाएं नहीं की जाएगी बर्दाश्त : मंत्री नेताम
balrampur, Incidents like constable,Minister Netam

बलरामपुर । कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पिछले दिनो बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिबरा में रेत माफिया द्वारा पुलिस आरक्षक शिवबचन सिंह को ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या की जाने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा है कि, आरक्षक शिवबचन सिंह होनहार व काबिल सिपाही था। वे मेरे  ग्राम सनावल से पारिवारिक सदस्य थे। उन्होने इसे अत्यंत दुःखद बताया। मंत्री नेताम ने कहा आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव से मिलकर घटना के संबंध में अवगत कराया।

 

मंत्री नेताम ने पुलिस आरक्षक शिवबचन सिंह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होने रेत माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि, इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने अपराधियों और रेत माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए बलरामपुर जिले के कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया है।

 

मंत्री नेताम ने बताया कि, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस आरक्षक शिव बचन सिंह के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं है। उन्होंने यह भी कहा हैं कि, प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में झारखंड के रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मुझे मिली है जिस पर मैने त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि घटना स्थल की जांचकर एवं झारखंड शासन से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन कर रहे रेत माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों दिए हैं।

 

मंत्री नेताम ने आगे कहा कि जिले में कोई भी अवैध उत्खनन नहीं होना चाहिए तथा जो भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जिले में इस तरह के अवैध कारोबार संलग्न हैं उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और कानूनी कार्रवाई करें ।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.