Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लव जिहाद पर सख्ती की उठी मांग
guna, Demand strict action , love jihad raised

गुना । प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर सकल हिंदू समाज ने शुक्रवार को जनाक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम गुना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, पन्ना, कटनी, दमोह सहित अनेक जिलों में लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो अब केवल सामाजिक चिंता का विषय नहीं, बल्कि गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन चुकी हैं। ज्ञापन में इन घटनाओं को एक संगठित षड्यंत्र बताते हुए आरोप लगाया गया कि योजनाबद्ध ढंग से हिन्दू युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका मानसिक, शारीरिक व धार्मिक शोषण किया जा रहा है। इस कार्य में शामिल तत्वों के अंतरराज्यीय व संभवतः अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना जताई गई है, जिस पर तत्काल उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है।


संगठन की प्रमुख मांगों में इन मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की बात प्रमुखता से रखी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य पुलिस कई मामलों में निष्क्रिय रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। कई मामलों में पीड़ित परिवार सामाजिक भय या बदनामी के डर से सामने नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को स्वयं संज्ञान लेकर स्वतः एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।


सकल हिंदू समाज ने यह भी मांग रखी कि वर्ष 2021 से लागू ‘मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि शैक्षणिक संस्थानों, प्रशिक्षण केंद्रों व निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए, ताकि अपराधी प्रवृत्ति के लोग पहचान में आ सकें। ज्ञापन में इंदौर की टेलीपरफॉर्मेंस और भोपाल के टीईटी संस्थान जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा गया कि इन घटनाओं में अक्सर नाबालिग, अनाथ या आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है, जिससे समाज की संवेदनशीलता और शासन की जिम्मेदारी दोनों पर प्रश्नचिह्न लगते हैं अंत में संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार के सुनियोजित अपराधों पर सरकार ने शीघ्र कठोर कार्यवाही नहीं की, तो प्रदेश की सामाजिक संरचना और कानून व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई गई कि वे इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर त्वरित निर्णय लें।

 

MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.