Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर मादा भालू ने हमला
raipur,   female bear attacked ,  young man

खैरागढ़ । बनबोड गांव में शुक्रवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय जितेंद्र चक्रधारी के रूप में हुई है, जो बनबोड का ही निवासी है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जितेंद्र सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था और लौटते समय उसकी मुठभेड़ एक मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गई। भालू को देख वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन तब तक भालू ने उसे पकड़ लिया और उसके पैर पर हमला कर दिया। घायल युवक को पहले मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति अब सामान्य है और उसका उपचार जारी है।

 

खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) पंकज राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान यह हमला हुआ है। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। फिलहाल उसका इलाज खैरागढ़ अस्पताल में चल रहा है।

MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.