Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संकरे कुंए में गिरा 75 साल का बुजुर्ग 10 घंटे तक फंसे रहे
mauganj, 75-year-old man, narrow well

मऊगंज। मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित खटखरी गांव में शुक्रवार काे एक बड़ा हादसा हाे गया। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अपने ही खेत में बने 25 फीट गहरे एक सूखे और सकरे कुंए में गिर गए। घटना की सूचना परिजन को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद तत्काल एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंच गई। हालांति छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शुक्रवार देर रात उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

एसडीआरएफ की टीम के जवान रस्सी की मदद से कुएं के अंदर उतरे और बुजुर्ग को बाहर लाए। वो 10 घंटे से ज्यादा समय तक कुएं में फंसे रहे। उनको बाहर निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 
दरअसल, यह घटनाक्रम मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी गांव का है। यहां पर रहने वाले 75 वर्षीय रामगोपाल कुशवाहा शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने घर से खेत की तरफ जाने के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बुजुर्ग की तलाश कर रहे परिजन खेत में स्थित कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें कुएं से किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। परिजन ने जब उस आवाज को गौर से सुना तो वह आवाज 75 वर्षीय रामगोपाल कुशवाहा की थी, जो खुद की जान बचाने के लिए कुएं के अंदर से गुहार लगा रहे थे। इसके बाद पहले परिवार और गांव वालों ने उनको कुएं से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो इसकी जानकारी पुलिस- प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कुआं बहुत सकरा था. इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। कुएं के अंदर मौजूद भारी मात्रा में मीथेन गैस ने रेस्क्यू टीम का रास्ता रोक लिया।
 
सूचना पाकर मौके पर कलेक्टर संजय जैन, एसपी दिलीप सोनी, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने कुएं में ऑक्सीजन की सप्लाई दीं और बुजुर्ग को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। बचाव दल के द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से कुंए के समीप ही एक वैकल्पिक सुरंग बनाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान घटना स्थल पर उपस्थित मऊगंज एडिशनल एसपी के गनमैन कांस्टेबल दीपक रावत ने बहादुरी का परिचय दिया और साहस दिखाते हुए वह सूझबूझ के साथ 35 फीट गहरे कुंए मे उतरा और रात तकरीबन 10 बजे 75 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर ले आया। जिसके बाद बचाव दल प्रशासनिक टीम ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद 75 वर्षीय रामगोपाल कुशवाहा की हालात स्थिर बताई गई है।
 
मानसिक विक्षिप्त है बुजुर्ग

मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि, ''75 वर्षीय रामगोपल कुशवाहा को तकरीबन छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद पुलिस के एक जवान दीपक रावत ने सुरक्षित बाहर निकाला है। कलेक्टर ने बताया कि, ''रामगोपल पिछले एक साल से मानसिक विक्षिप्त है। शायद इसी के चलते उन्होंने रस्सी को नहीं पकड़ा। उनकी हालत ठीक है फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''


पुलिस के जवान दीपक रावत ने बताया कि, ''बुजुर्ग को कुएं में गिरे काफी समय बीत चुका था। कुएं के अंदर जहरीली गैस होने के कारण रेस्क्यू टीम को दिक्कत हो रही थी। रात तकरीबन 10 बजे उन्होंने कुएं में उतरकर बुजुर्ग की जान बचाने के लिए अधिकारियों से कहा। जब वह कुएं में नीचे उतरे तो सांस लेने ने काफी दिक्कत हुई मगर कड़ी मशक्कत के बाद वह कुएं के अंदर जाकर बुजुर्ग को रस्सी से बांधने मे कामयाब हो गए। जिसके बाद बुजुर्ग को वह बाहर निकाल लाए।'' पुलिस जवान ने बताया कि, ''पहली बार ही उन्होंने किसी का इस तरह से रेस्क्यू किया और सफल हो गए।''

 
MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.