Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद
imphal, huge cache ,Manipur

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है।

 

मणिपुर पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले के इरिलबुंग थाना क्षेत्र के नुंगजेंगबी यूरुप हिल में तलाशी अभियान के दौरान एक सफेद बोरे से .303 राइफल (मैगजीन सहित), 9 एमएम पिस्तौल (3 मैगजीन), देसी पिस्तौल, 9 एमएम के छह जिंदा राउंड, .303 एलएमजी के तीन मैगजीन, सात कार्बाइन मैगजीन, 7.62 एमएम के छह जिंदा राउंड, एके 47 (5.56 एमएम) के 19 जिंदा राउंड, वुड पीयर्सिंग शेल, 7.62 मिमी के 410 खाली खोखे, छह ट्यूब लॉन्चिंग (मिनी फ्लेयर), पांच नॉर्मल टीयर स्मोक शेल, दो टीयर चिली स्मोक शेल, दो वायरलेस सेट बैटरी (मोटोरोला) बरामद किए।

 

काकचिंग जिले के भैंस फार्म के पास खारुंगपत इलाके में हुए अभियान में कार्बाइन (खाली मैगजीन), चार बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल राइफल, एक रिवॉल्वर, तीन हैंड ग्रेनेड (नं. 36), एक मोर्टार शेल (51 एमएम) के राइफल के 20 खाली खोखे, .303 राइफल के 13 खोखे, एसएलआर के 10 खोखे, चार ट्यूब लॉन्चिंग, एक स्मोक ग्रेनेड, तीन टीयर स्मोक शेल (सॉफ्ट नोज), एक बाओफेंग सेट, दो कैम्फ्लाज हेलमेट, दो बीपी कवर, एक मैगजीन पाउच, दो जोड़ी टैक्टिकल बूट और तीन बैग जब्त किए गए।

 

सेनापति जिले के कैलेंजांग गांव में सर्च अभियान के दौरान दो बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल राइफल, एक .22 बोल्ट एक्शन राइफल, एक पिस्तौल (9 एमएम) मैगजीन सहित, दो जिंदा राउंड (9 एमएम) और 10 जिंदा राउंड (7.62 एमएम) बरामद हुए।

MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.