Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
raipur, Administration

रायपुर । राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरडीए की 26 एकड़ जमीन पर सालों से अवैध रूप से बने मकानों और नए निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम नंदकुमार चौबे, आरडीए और नगर निगम के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। यह जमीन आरडीए की स्वामित्व वाली है, जिस पर लोगों ने बिना अनुमति के कब्जा कर लिया था।


इस बीच यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों को फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए धोखाधड़ी कर जमीन बेची गई। कौशल्या विहार क्षेत्र में रहने वाले पप्पू खान और समा बेगम ऐसे ही फर्जी जमीन दलालों के शिकार हुए हैं। पप्पू ख़ान ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष साल पहले कर्ज लेकर लगभग एक लाख रुपये में उक्त भूमि खरीद थी और धीरे-धीरे मकान का निर्माण करवा रहे थे। जब प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए।

प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी ज़मीन विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की सलाह दी है। साथ ही उनके अभी समान के साथ शिफ्ट किया जा रहा है।


एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि, यहां के लोगों को लगातार प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में निर्मित जिन अवैध मकानों में लोग निवास कर रहे थे, उन्हें वैकल्पिक रूप से बीएसयूपी (BSUP) में स्थानांतरित किया जाएगा, जिनके पास पहले से आवास उपलब्ध हैं, उन्हें वहीं पुनः बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर में जहां कहीं भी अवैध निर्माण पाए जाएंगे, वहां प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई करेगा।

 

 

 

 

MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.