Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कश्मीर कल भी हमारा था आज भी है और कल भी रहेगा : उद्धव ठाकरे
mumbai, Kashmir ,Uddhav Thackeray

मुंबई । शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कश्मीर कल भी हमारा था, आज भी है और कल भी हमारा ही रहेगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश पर कोई संकट आएगा तो हम हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े रहेंगे। उद्धव ने कहा कि हम देश के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार के खिलाफ हैं।


शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शनिवार को शिवसेना भवन में विधायकों, सांसदों और जिला प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक दिन देश में भाजपा का शासन नहीं रहेगा लेकिन कश्मीर हमेशा भारत का रहेगा। उद्धव ठाकरे कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का अध्ययन चल रहा है लेकिन चुनाव पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव करना ठीक है लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होना चाहिए।


उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा जहाज़ डूबने वाला नहीं है। सत्ता आती है और जाती है। हम सत्ता में आने पर अभिभूत नहीं होना चाहते और हम सत्ता खोने पर दुखी भी नहीं होना चाहते। शक्ति पुन: प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होती है। जिनको हमने इतना कुछ दिया, वे पार्टी छोड़ रहे हैं। अगर वे पार्टी छोड़ भी देते हैं तो इससे हमारी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जो छोड़ना चाहता है उसे छोड़ दो। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मजदूर हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों को आम आदमी के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.