Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शीतलदास की बगिया के पास बड़े तालाब में डूबने से कारोबारी की मौत
bhopal,   businessman died ,Sheetaldas

भोपाल। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में शीतलदास की बगिया के पास रविवार सुबह एक कारोबारी की डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय काराेबारी की पत्नी भी माैजूद थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद शव को तलाशा । पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार राजेश जैन (51) निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी डीआईजी बंगला बाइक पार्ट्स बेचने का काम करते थे। उनकी दुकान बैरसिया रोड पर थी। इसी के साथ वे एक सर्विस स्टेशन का भी संचालन करते थे। इन दिनों ईदगाह हिल्स के एक स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने जा रहे थे। हालांकि उन्हें तैरना नहीं आया था। रविवार की सुबह राजेश जैन अपनी पत्नी को साथ लेकर शीतलदास की बगिया गए। यहां से वह बड़े तालाब में तैरने के लिए उतर गए। करीब साढ़े नाै बजे तैरते समय अचानक गहरे पानी में जाने से उनकी पत्नी को दिखना बंद हो गए। तत्काल पत्नी ने शोर मचाकर मदद मांगी। न्यू मार्केट में रहने वाले अपने जेठ को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गोताखोरों ने शव की तलाश शुरू की। करीब 11 बजे शव को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बॉडी काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक राजेश के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का ग्रेजुएशन हो चुका है। वह भोपाल में ही रहती है। वहीं बेटा जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। मौत की सूचना के बाद वह जयपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गया है।

 
 

 

 

MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.