Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसईसीएल की ठेका कंपनी ‘कलिंगा’ के मैनेजर पर मारपीट का आरोप
korba, SECL

कोरबा । कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर खदान की ठेका कंपनी कलिंगा के मैनेजर चक्रधर मोहंती और कंपनी के चालकों के बीच शनिवार काे जकर विवाद हुआ। मोहंती और उनके बाउंसर पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप है। दोनों पक्षों ने मानिकपुर चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मानिकपुर खदान से प्रभावित सात गांवों के ग्रामीण शनिवार रात थाने पहुंचे। उन्होंने मोहंती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीण अमन पटेल के अनुसार, मोहंती ट्रांसफर रोकने और काम करने के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि मोहंती कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं और जातिगत गालियां देते हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने रव‍िवार को बताया क‍ि मारपीट की शिकायत पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर खदान बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बैठक कर मोहंती के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई है।

 

 

MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.