Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाल संप्रेक्षण गृह से पांच अपचारी बालक दीवार में सेंधमारी कर भागे
khandwa, Five juvenile delinquents ,wall

खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा नगर स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार- रविवार की दरमियानी रात 5 बाल अपचारियाें के भागने का बड़ा मामला सामने आया है। पांचों अपचारी बालक कमरे की दीवार में सेंधमारी भाग गए। संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को रविवार सुबह जानकारी लगी। इसके बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना पुलिस के साथ बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।


दरअसल घटना देर रात की है। ये पांचों बाल अपचारी करीब एक वर्ष से यहां रह रहे थे, जिन्होंने एक दीवार में गड्ढा बनाकर वहां से फरार होने की योजना बनाई और भाग निकले। जिसकी जानकारी संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को रविवार सुबह को लगी। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय बाल संप्रेषण गृह पर होमगार्ड के जवान तैनात थे। हालांकि, खंडवा पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी की लापरवाही नहीं मानी है। लेकिन, अलर्ट न रहने के कारण ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। बालकों के फरार होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना पुलिस और खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

 
खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि खंडवा कोतवाली थाना में रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बाल अपचारी फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो सामने आया कि पांच बाल अपचारी कमरे की दीवार तोड़कर भागे हैं। ये सभी अलग-अलग अपराधों में लिप्त थे। सभी बाल अपचारी खरगोन जिले के रहने वाले और करीब एक साल से यहां थे। फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रही है। इसके पहले भी प्रदेश के कई संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के भागने की घटनाएं हो चुकी है।
MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.