Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
lucknow, Defamation notice ,Akhilesh Yadav

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल द्वारा की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया सेल के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

 

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि मेरे द्वारा तीनों लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। तीनों से पन्द्रह दिनों के भीतर सार्वजनिक मंच पर ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में माफी मांगने को कहा है। यदि उनकी ओर से माफी नहीं मांगी जाती है तो इसके बाद कोर्ट में दस्तक देंगे। अखिलेश यादव सहित तीनों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों सपा के मीडिया सेल द्वारा ब्रजेश पाठक के डीएनए को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।

MadhyaBharat 19 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.