Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब के गुरदासपुर से दो गिरफ्तार
chandigarh, Two arrested , Gurdaspur

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। इन पर हिमाचल, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान को मुहैया करवाने का आरोप है।

 

पंजाब के डीआईजी बार्डर रेंज सतिंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया सुखप्रीत सिंह आदियां का रहने वाला है, जबकि करणबीर सिंह चंदूवडाला का निवासी है। दोनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और पाकिस्तान को सेना के ऑपरेशन से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। इन्होने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही तथा महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों की जानकारी पाकिस्तान में अपने हैंडलरों को दी है।


पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल और 30 बोर के 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मोबाइल की फोरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि यह आईएसआई हेंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी। पुलिस ने इनके विरूद्ध गुरदासपुर के अंतर्गत आते दोरांगला पुलिस थाने में गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

MadhyaBharat 19 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.