Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एंबुलेंस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर एंबुलेंस चालक की मौत
mungeli, Head-on collision, ambulance and truck

मुंगेली । छत्तीसगढ़ मुंगेली ज‍िले के शीतलकुंडा गांव के पास आज मंगलवार सुबह एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो डॉक्टरों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से एक मरीज को लेकर रायपुर जा रही थी। वहीं, ट्रक रायगढ़ से छड़ लेकर भोपाल की ओर जा रहा था। शीतलकुंडा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक जब्बार खान (निवासी प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस में सवार दो डॉक्टरों, मरीज और उसके परिजनों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया है।


थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब ट्रक चालक की पहचान और हादसे के कारण की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.