Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मानिकपुर एसईसीएल खदान में मारपीट के आरोपिताें को पुलिस ने किया गिरफ्तार
korba, Police arrested , Manikpur SECL mine

कोरबा । कोरबा पुलिस ने मानिकपुर एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार काे चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय प्रसाद पटेल और सुरेश पटेल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपिताें ने 17 मई को शाम करीब 5:30 बजे के आसपास मानिकपुर माइंस कार्यालय में घुसकर लोहे का रॉड और डंडा लेकर चक्रधर मोहंती और दीपक डे के साथ मारपीट की थी। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपिताें की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपिताें के मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपिताें को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.