Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शराब घोटाले में पूर्व मंत्री के करीबियों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की छापेमारी
raipur, ACB and EOW raid , liquor scam

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) व आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) टीम की कार्रवाई लगातर जारी है। मंगलवार सुबह से दुर्ग, भिलाई, महासमुंद और धमतरी में 25 से अधिक स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। वहीं दुर्ग में 20 जगहाें पर छापेमारी की गई है।

भिलाई से मिली सूचना के अनुसार धर्म कांटा कारोबारी अशोक अग्रवाल के आम्रपाली स्थित आवास के अलावा उसके छोटे भाई विनय अग्रवाल, एक और अन्य भाई के घर में छापा पड़ा है। पाश कालोनी नेहरू नगर निवासी विनय अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का काफी करीबी बताया जा रहा है।
शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने तीन दिन बाद एक बार फिर भिलाई-दुर्ग में छापेमारी की है। टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसायटी बी-29 में मंगलवार काे लगभग पांच बजे सुबह अशोक अग्रवाल के निवास स्थान पर पहुंची। टीम के साथ महिला स्टाफ भी शामिल हैं। अशोक अग्रवाल साईं लीला धर्म कांटा के संचालक भी हैं। अशोक अग्रवाल के निवास पर एसीबी के नौ अधिकारी मौजूद हैं। बैंक खातों के डिटेल्स की जांच की जा रही है, साथ ही स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी टीम खंगाल रही है।


इसी के साथ एसीबी और ईओडब्ल्यू की स्पर्श हॉस्पिटल डायरेक्टर संजय गोयल, उद्योगपति विशाल केजरीवाल, सरकारी ठेकेदार अमर बिल्डर्स के मालिक चतुर्भुज राठी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष व उद्योगपति बंशी अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। वहीं शनिचरी बाजार में बिल्डर्स विश्वजीत गुप्ता के निवास पर भी छापेमारी की गई है। अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा एसीबी-ईओडब्लयू की टीम महसमुंद पहुंची है, यहां दो जगह पर छापा मारा गया है। सांकरा में कैलाश अग्रवाल और बसना में जय भगवान अग्रवाल के ठिकानों पर ईओडब्लू ने छापा मारा है। दो वाहनों में 20 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम पहुंची और रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.