Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार
chandigarh, Six ISI-backed ,BKI terrorists arrested

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।

 

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर में एक ऑपरेशन के दाैरान बब्बर खालसा 

इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल है। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

 

डीजीपी ने बताया कि यह मॉड्यूल आईएसआई के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन बीकेआई की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था। डीजीपी ने बताया कि  गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.