Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ से लापता हुए युवक की ओडिशा के जंगल में मिली अधजली लाश
gariaband, Half-burnt body ,youth missing

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज गुरुवार सुबह ओडिशा के जंगल में मिला है। शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है। युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है। साथ ही शव के पास से बरामद उसकी माेटरसाइकिल भी जलकर खाक हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था। बीते सात दिनों से युवक लापता था। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था। इसके बाद से वो न तो लौटा और न ही उसकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी। देवभोग थाने से मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या कर शव को माेटरसाइकिल समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

 

MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.