Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लव जिहाद के बाद गांव में तनाव गुस्साए ग्रामीणाें ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम
ujjain, Tension in the village , love jihad

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बिछड़ोद गांव में लव जिहाद के बाद तनाव कायम है। पुलिस प्रशासन ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। ग्रामीण गिरफ्तार हुए सभी 11 आरोपियों के घर तोड़ने की मांग कर रहे है। इसे लेकर ग्रामीण सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर कई दिनों से अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी लोग सड़क पर उतर आए और उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 3 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लोग सड़क से उठे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 

दरअसल बिछड़ोद गांव में 6 मई को लव जिहाद का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो और चैट के जरिए हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।जिसके बाद से ही आराेपिताें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। गुरुवार काे घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर में ग्रामीणों ने उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। पिछले हफ्ते सकल हिंदू समाज के साथ ग्रामीणों ने बिछड़ोद बंद रखा। मांगें न माने जाने पर गुरुवार को नजरपुर में उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। घटना को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। डेढ़ घंटे से जारी चक्काजाम के चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालात को संभालने के लिए एसडीएम राजाराम करजरे, सीएसपी भारत सिंह यादव, तहसीलदार जीवन मोघी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

 
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.