Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज गति से आई आंधी ने जिले में मचाया कोहराम
morena,   storm , high speed created

मुरैना । तेज गति से चली हवाओं ने जिलेभर में गुरूवार रात कोहराम मचा दिया। कई स्थानों पर खेतों में आग लग गई। हालांकि जन व पशुहानि की सूचनायें आज दोपहर तक नहीं मिली हैं, लेकिन धार्मिक आयोजनों के टेंट-तम्बू तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ उखडऩे से महिला-पुरुष आंशिक रूप से घायल हो गये।

 

मुरैना शहर की पुरानी कलेक्ट्रेट तथा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम गेट पर संचालित शराब दुकान के ऊपर वृक्ष धराशाही हो गये। इनसे विद्युत लाइन व पोल क्षतिग्रस्त हुये। इस कारण कई मार्गों पर आवागमन बंद हो गया वहीं रात से लेकर आज देर सुबह तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। इस आंधी-तूफान से इमलिया की गौशाला तथा पोरसा में पुलिस थाना परिसर का मंदिर भी प्रभावित हुआ है। जिले में बीती रात आसमान पर घने बादल छा गये। अचानक तेज गर्म हवायें चलने से शहर में अव्यवस्थाऐं उत्पन्न हो गईं।

 

आंधी के साथ लगभग 10 मिनट तक हल्की बारिश भी हुई, शहर की पुरानी कलेक्ट्रेट के अंदर संचालित थाना स्टेशन रोड़ तथा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े पीपल वृक्ष का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा जिससे स्टेशन रोड़ थाना तथा आधारकार्ड केन्द्र पर लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। गुरूवार दोपहर बाद तक यह वृक्ष जमीन पर दिखाई दे रहे थे। इसी तरह रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास संचालित देशी अंग्रेजी शराब दुकान परिसर में खड़ा पेड़ गिर पड़ा जिससे विद्युत पोल तथा विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गये। वृक्ष टूटने के कारण शहर से गणेशपुरा, कब्रिस्तान, शिकारपुर एवं ग्वालियर की ओर जाने वाले मार्ग पर अवरोध उत्पन्न हो गया। यह स्थिति देर रात से आज दोपहर बाद तक बनी हुई है। आंधी तूफान का प्रभाव बीती रात हुये शादी समारोह में भी देखा गया।

 

तेज आंधी व बारिश ने शादी समारोह की व्यवस्थाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं शहर के कई पॉस इलाकों में आंधी के कारण निजी आवास की खिडक़ी दरवाजे भी भरभराकर टूट गये थे। आंधी तूफान का बड़ा प्रभाव इमलिया में संचालित गौशाला पर भी हुआ है। यहां नवनिर्मित पिलर भरभराकर ढह गया, जिससे टीनशेड व झोंपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह पोरसा थाना परिसर में निर्मित मंदिर में वृक्ष ढह जाने से टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। पोरसा थाना परिसर में वृक्ष गिरने को लेकर श्याम सिंह भदौरिया ने बताया कि पुराना वृक्ष गिरने से मंदिर पर टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया है, इससे लगभग 1 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हो गया है।

 
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.