Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शीर्ष नक्सली लीडर केशव राव की मिली डायरी
jagdalpur, Diary of top Naxalite, Keshav Rao found
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के गाेटेर मुठभेड़ में मारे गए नक्सली संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू की डायरी भी सुरक्षाबलों को मिली है। नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव ने अपनी डायरी के एक पन्ने में अपने साथियों को डीआरजी के जवानों से बचने की नसीहत दी थी। लेकिन केशव राव उर्फ बसव राजू काे यह उम्मीद नही थी, कि डीआरजी के जवानाें के द्वारा उसका ही खात्मा हाे जायेगा।
 
अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद बरामद एक डायरी में नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू ने अपने साथियों के नाम संदेश लिखते हुए कहा है कि आप लोग जहां भी हों, छिप जाओ। आप लोगों को खोजकर डीआरजी फ़ोर्स वाले मार देंगे। पुलिस के अनुसार मिली इस डायरी की तस्वीरों में लाल रंग के पेन से लिखा गया उक्त संदेश साफ तौर पर पढ़ा जा सकता है। केशव राव के इस संदेश से साफ है कि नक्सलियों में डीआरजी के जवानाें का ख़ौफ़ व्याप्त है।
 
उल्लेखनीय है कि बस्तर में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में वैसे तो सीआरपीएफ, एसटीएफ, बीएसएफ, बस्तर बटालियन, बस्तर फाइटर के जवान तैनात हैं। लेकिन इनके अलावा एक और फोर्स तैनात है, जो नक्सलियों से मुठभेड़ में सबसे आगे होती है, यही फोर्स सबसे पहले नक्सलियों से भिड़ती है। इस फोर्स को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड यानी डीआरजी कहा जाता है। डीआरजी का गठन वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के कार्यकाल के दाैरान हुआ था।
MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.