Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जासूसी के आरोप गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने बासुकीनाथ का भी वीडियाे किया था शूट
dumka, Jyoti Malhotra,   Basukinath
दुमका । जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा द्वारा बासुकीनाथ मंदिर का भी वीडियो शूट किया था। इसको लेकर बासुकीनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंदिर की सुरक्षा में लगाया गया है। साथ ही मंदिर के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, ताकि मंदिर परिसर की गतिविधियों को देखा जा सके।
 

वर्ष 2023 में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने सुल्तानगंज से लेकर देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर का वीडियो शूट किया था। जासूसी के आरोप में उसकी गिरफ्तारी के बाद देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर और बासुकीनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिला प्रशासन अलर्ट है। 


झारखंड के दुमका से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर बाबा बासुकीनाथ धाम का मंदिर है। यूं तो यहां सालोंभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन श्रावण माह के दौरान यहां काफी भीड़ उमड़ती है। यहां बिहार के उत्तरवाहिनी अजगैबीनाथ से जल लेकर श्रद्धालु देवघर के बैद्यनाथ धाम के रास्ते बाबा बासुकीनाथ तक पहुंचे हैं। 

 

पिछले दिनों आईएसआई के लिए काम के आरोप में हरियाणा निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अचानक से बासुकीनाथ धाम मंदिर और बैद्यनाथ धाम मंदिर सुर्खियों में आ गया है। ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में इन धार्मिक स्थलों की यात्रा की थी और मंदिर परिसर में वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। जिसमें सुल्तानगंज का अजगैबीनाथ मंदिर, बैद्यनाथ धाम मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर और जसीडीह रेलवे स्टेशन का विस्तार पूर्वक चित्रण किया गया था। 


ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही देवघर और बासुकीनाथ यात्रा को लेकर बनाई गई वीडियो काफी चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस वीडियो को किस दृष्टिकोण से बनाया गया अथवा इसका क्या मकसद था इसको लेकर भी खुफिया एजेंसी को जांच करने की जरूरत है। 

इस संबंध में जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने बताया कि बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम के साथ-साथ रात्रि गश्त की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इसके साथ ही बासुकिनाथ मंदिर सहित मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

 
 
MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.