Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस स्टैंड में बम होने क़ी आशंका पर पहुंची पुलिस टीम
raigarh, Police team, suspicion of bomb

रायगढ़ । रायगढ़ के सारंगढ़ बस स्टैंड में शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गयी, जब अचानक पुलिस गाड़िया पहुंची औऱ रेन बसेरा को पुलिस के जवानो ने घेर लिया l बस स्टैंड में एक बारगी किसी को समझ नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है l दरअसल वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस–प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ बस स्टैंड में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, बम डिस्पोजल टीम, ट्रैकर डॉग सहित मौके पर पहुंची। इसी क्रम में अन्य विभागों जैसे अग्नि शमन, एम्बुलेंस, पानी टैंकर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए।


संदिग्ध बैग को कार्डन करते हुए परिसर में उपस्थित नागरिकों और यात्री बसों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी जानता को बार बार संयमित रहने की हिदायत दे रहे थे। पूरे परिसर की चेकिंग की गई, बम डिस्पोजल टीम के द्वारा बम डिस्पोजल ब्लैंकेट से कवर हुए बम डिस्पोज कर सुरक्षित स्थान भेजा गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि हर परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।


 

 

 

MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.