Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बलरामपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
balrampur, Bulldozer runs , illegal encroachment

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के चुमरा बीट में वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध कब्जाधारियों के ग्यारह मकानों को आज शनिवार सुबह ध्वस्त किया गया है। राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई से 100 एकड़ वनभूमि कब्जा मुक्त हुआ है। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

 

वन विभाग के द्वारा मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज शनिवार सुबह विजयनगर सर्किल के बीट चुमरा के कंपार्टमेंट नंबर पी 3461 में अवैध कब्जाधारियों पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्षों से अवैध कब्जाधारियों के ग्यारह मकानों को वन विभाग ने ध्वस्त किया है।

 

एसडीओ संतोष पांडेय ने बताया कि, इस कार्रवाई में अवैध कब्जा किए हुए ग्यारह लोगों के मकानों को ध्वस्त किया गया है। पूर्व में इनको नोटिस भी जारी किया जा चुका था, जिसके बाद आज सुबह कार्रवाई करते हुए 100 एकड़ वनभूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।

MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.