Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुरक्षा बलों ने मणिपुर से किए तीन उग्रवादी गिरफ्तार
imphal,  Security forces arrested ,three militants

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग स्थानों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में उगाही से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

 

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि काकचिंग जिले की तेज़पुर क्रॉसिंग (आईवीआर रोड) के पास अंगांगचिंग इको पार्क के नजदीक से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुगनू अवांग मोइरांगथेम लीकाई निवासी निंगथौजम थोइबा मैतेई उर्फ सिंथा (44) और काकचिंग खुनौ थिंगनाम निंगथौ लीकाई निवासी मयांगलंबम सोमोरजीत सिंह (43) के रूप में हुई है।

इन दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक चार-पहिया वाहन जब्त किया गया है।

 

इसी क्रम में एक अन्य अभियान के दौरान, इंफाल ईस्ट जिले के लामलाई पुलिस थाना क्षेत्र में साओमबंग ब्रिज के पूर्वी हिस्से से केसीपी (अपुंबा) गुट के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पुंगडोंगबम मयाई लीकाई, इंफाल ईस्ट निवासी मोइरांगथेम हेंबा सिंह उर्फ लाइबा (25) के रूप में की गई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और कार्रवाई को तेज करते हुए राज्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में कदम उठा रही हैं।

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.