Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बोलेरो वाहन के कट से अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर से टकराई
chindwara,  bus lost control ,  divider

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बाेलेराे वाहन के कट मारने के बाद बेकाबू हुई यात्री बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक राहगीर बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हाे गया, जबकि एक महिला यात्री काे भी चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 
 

जानकारी अनुसार बस क्रमांक एमपी 28 पी 0131 मोहखेड़ से यात्रियों को लेकर छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी। प्रसिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर के सामने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे एक बोलेरो वाहन ने अचानक बस के सामने कट मार दिया, जिससे बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह मंदिर के सामने बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पप्पू पुत्र गोरेलाल सिरसाम (27), निवासी रंगारी तालाब, बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में बैठी एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद उमरानाला पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। घायल राहगीर को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 
 
 

 

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.