Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झीरम में न्‍याय व जांच से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं, केवल राजनीत‍ि करनी है : अजय चंद्राकर
raipur, Congress , Jheeram

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के झीरम घाटी में हुए भयावह नक्सली हमले की आज 12वीं बरसी है। इस घटना में कांग्रेस के 27 नेताओं की मौत हुई थी। 12 साल बीत जाने के बाद भी घटना की जांच पूरी नहीं हो सकी है। भाजपा के वर‍िष्‍ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें झीरम हत्याकांड में न्याय और जांच से मतलब नहीं है। सिर्फ राजनीति करने से मतलब है।


विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि दुखद घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। कांग्रेस तो न्याय दे नहीं सकी। नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ उन्हें प्राकृतिक न्याय हो रहा है। भूपेश जब तक राजनीति में हैं झीरम-झीरम कहते रहेंगे। झीरम में न्याय, जांच से भूपेश को मतलब नहीं है। कांग्रेस और भूपेश को इसमें केवल राजनीति करनी है।


भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने छग कांग्रेस में घर वापसी के आवेदनों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऑपरेशन लोनवर्राटू अभियान चल रहा है, जो अब स्थगित हो गया है। जैसे नक्सलियों के लिए घर वापसी का अभियान चल रहा था। इसी तरह कांग्रेस का अभियान कभी चलता है और बंद हो जाता है। कांग्रेस अगर भूल जाती है तो कार्यक्रम स्थगित हो जाता है। विधायक अजय ने कहा कि यहां किसी का वजूद नहीं है, मल्लिकार्जुन खड़गे का नहीं है तो बाकी को तो छोड़ ही दिया जाए।


बस्तर की सड़क अच्छी, कांग्रेस स्केटिंग करें : अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस न्याय पदयात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पदयात्रा करें या स्केटिंग, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे राजनीतिक हलचल करते रहें। उन्होंने कहा कि पैदल चलने से कांग्रेसियों को थकान लगेगी। आज बस्तर की सड़कें अच्छी बन गई हैं, अब कांग्रेस को स्केटिंग करना चाहिए।

 

 

 

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.