Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बंगाल में जेएमबी की स्लीपर सेल साजिश का खुलासा
kolkata, JMB
कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) द्वारा किए जा रहे बड़े षड्यंत्र का खुलासा किया है। पता चला है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई युवाओं, जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं, को जेएमबी की स्लीपर सेल में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
 
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बीते दिनों विशेष कार्य बल (एसटीएफ) नेअबासुद्दीन मोल्ला,आज़मल हुसैन और साहेब अली खान को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्होंने युवाओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर ‘मजहबी शिक्षा कार्यक्रमों’ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को इस्लामिक कट्टरपंथ की ओर धीरे-धीरे मोड़ा जाता था। उन्हें ऐसे वीडियो और किताबें दी जाती थीं जो सतही तौर पर मजहबी प्रतीत होती थीं, लेकिन उनके भीतर ‘जिहाद’ का संदेश छिपा होता था। पहले चरण में इन युवाओं में से उन्हीं को चुना जाता था जो संगठन के 'दीर्घकालिक लक्ष्य' के प्रति पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता दिखाते थे। चयन के बाद इन युवाओं का ब्रेनवॉश और गहराई से किया जाता था।
 
पाकिस्तान और कश्मीर कनेक्शन
 
एसटीएफ द्वारा की गई अभी तक की जांच में आरोपित अबासुद्दीन मोल्ला के पाकिस्तान से सीधे संपर्क के प्रमाण मिले हैं। उसके मोबाइल फोन से बरामद एन्क्रिप्टेड मैसेज में पाकिस्तान में स्थित कुछ लोगों के साथ साथ कश्मीर आधारित कट्टरपंथी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के संपर्क की पुष्टि हुई है। वहीं अन्य दो आरोपित आज़मल हुसैन और साहेब अली खान के मोबाइल से मिले संदेशों से जेएमबी के अलावा बांग्लादेशी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंधों का संकेत भी मिला है। आज़मल और साहेब को बीरभूम ज़िले से पकड़ा गया था, जबकि मोल्ला की गिरफ्तारी दक्षिण-24 परगना के डामंड हार्बर के पाटुरी गांव से हुई थी।
 

मुर्शिदाबाद हिंसा में एबीटी की भूमिका संदिग्ध
 
हाल ही में मुर्शिदाबाद ज़िले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में भी खुफिया एजेंसियों को बांग्लादेशी घुसपैठियों की भूमिका के इनपुट मिले थे। इन रिपोर्टों में जेएमबी, एचयूटी और एबीटी जैसे संगठनों का नाम सामने आया है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों, शमशेरगंज और धूलियान में हुई हिंसा के पीछे एबीटी की भूमिका की आशंका मानी जा रही है। शमशेरगंज के पूर्व में ही बांग्लादेश का चापाई नवाबगंज ज़िला स्थित है जो एबीटी का गढ़ माना जाता है।
 
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक राज्य पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। नाबालिगों और युवाओं को जेहादी गतिविधियों में शामिल करने की यह रणनीति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानी जा रही हैं। पूछताछ और डिजिटल सबूतों के आधार पर अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.