Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशाना
new delhi, Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान आतंक के जरिये भारत के साथ कोई प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि योजनाबद्ध युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश को चेताया कि इसका जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के शहरी विकास की 20 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया और ‘शहरी विकास वर्ष 2025’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु जल समझौता भारत के हित को कई तरह से प्रभावित कर रहा था। अभी हमने इसे केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान में इसको लेकर घबराहट है। उन्होंने समझौते की शर्तों पर आश्चर्य जताया और कहा कि भारत सबका भला चाहता है। उन्होंने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि में यह तय हुआ था कि जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने बांधों की सफाई नहीं की जाएगी। 60 साल तक इनके गेट नहीं खुले, लेकिन हमने थोड़ी सफाई शुरू की, गेट थोड़े खोले और पाकिस्तान में बाढ़ आ गई। अभी तो हमने पूरी कार्रवाई शुरू ही नहीं की है और वे पहले ही घबरा गए हैं।


उन्होंने कहा कि 1947 में सरदार पटेल पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के पक्ष में थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि अगर 1947 में कश्मीर में घुसे मुजाहिदीनों को वहीं खत्म कर दिया गया होता तो आज ये स्थिति नहीं आती।

 

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.