Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा के कोयला खदान में धंसने से दो युवकों की मौत
korba, Two youths died , coal mine

काेरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल  (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) दीपका कोयला खदान में आज मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। हरदी बाजार मुंडापार बाजार के रहने वाले तीन युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे, जिसमें काेयला धंसने से दो युवकों की  दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक दीपका कोयला खदान में आज मंगलवार सुबह  हरदी बाजार मुंडापार बाजार के रहने वाले तीन युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे, जिसमें से दो युवकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयला चोरी की वारदातें आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं और थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।  घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर जमा हो गए हैं। मृतकों के शव को अभी भी खदान से बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना से एसईसीएल की लापरवाही उजागर होती है और स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हरदी बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.