Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला आरोपित गिरफ्तार
ambikapur,  stole girls

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। सिलाई ट्रेनिंग सेंटर में रह रही महिलाओं की पिछले दो वर्षों से अंडरवियर चोर हो जाया करती थी। चोर को पकड़ने के लिए प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जिसके बाद आरोपित अंडरवियर चोरी करते कैमरे में कैद हुआ। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आज मंगलवार काे आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

 
मिली जानकारी के अनुसार, मैनपाट के रोपाखार के वेदांता स्किल डेवलेपमेंट कॉपरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40 से 45 युवतियां और महिलाएं यही रहकर ट्रेनिंग लेती है। ट्रेनिंग सेंटर में रहने की भी व्यवस्था है। ट्रेनिंग सेंटर में रह रही महिलाएं नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाती थी। जिसके बाद उनकी अंडरवियर लगातार चोरी हो जाया करती थी। जिससे वे पिछले दो वर्षों से परेशान थी। महिलाओं की शिकायत के बाद प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया।
 
इसी बीच 27 मई को आरोपित अंडरवियर चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा साफ दिख रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई।

 

इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली। पुलिस ने लेडीज अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से आज मंगलवार को गिरफ्तार कर ल‍िया और उसके पास से अंडर गारमेंट्स भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि, वह शौक के लिए अंडर गारमेंट्स की चोरी किया करता था और उन्हें कलेक्ट करता था।

 
इधर, इस मामले को लेकर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी नवल दुबे ने बताया कि, आरोपित के खिलाफ धारा 305ए और 331(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

 

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.