Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़ी दो मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी
new delhi, Two multi-tracking projects , Madhya Pradesh

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़ी दो मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में दो मुख्य रेल मार्ग ‘रतलाम से नागदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन’ तथा ‘वर्धा से बल्हारशाह के बीच चौथी रेल लाइन’ शामिल हैं। दोनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 3,399 करोड़ रुपये है और इन्हें वर्ष 2029-30 तक पूरा किया जाना है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को इन दो मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।


वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं से रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 176 किलोमीटर की वृद्धि होगी। 784 गांवों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिनकी कुल आबादी करीब 19.74 लाख है। इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होने से रोजगार, व्यापार और शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।


सरकार के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान लगभग 74 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों को आजीविका के साधन भी मिलेंगे। इन परियोजनाओं से रेलगाड़ियों की गति, माल ढुलाई और यात्री परिवहन सुविधा बढ़ेगी। इसके अलावा लॉजिस्टिक लागत घटेगी, तेल आयात पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी गिरावट आएगी।

 
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.