Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत सरकार अलर्ट
chandigarh,First death  , government alert

चंडीगढ़ । पंजाब में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों में उचित प्रबंध करने के साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई हैं। इसी बीच बुधवार को चंडीगढ़ में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में पंजाब में यह पहली मौत है।

 

बताया गया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाला राजकुमार (40) कुछ दिन पहले ही लुधियाना आया था। उसे बुखार आने के बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे लुधियाना से इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 मेडिकल कालेज में रेफर किया गया था। तीन दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। यहां आज इलाज के दौरान राजकुमार

की मौत हो गई। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने राजकुमार की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पंजाब में यह पहली मौत है।

 

पंजाब में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हम कोरोना के सभी केसों की निगरानी कर रहे हैं। सभी अस्पतालों में कोरोना को लेकर उचित इंतजाम किए गए हैं। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को अधिक खतरा रहता है, इसलिए उनको ध्यान रखना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और मास्क का इस्तेमाल करें। मंत्री ने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए और आंखों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

 

उपचुनाव में संक्रमित पोस्टल बैलेट से कर सकेगा मतदान

कोरोना की दस्तक के बीच चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना में कहा कि कोरोना संदिग्ध या प्रभावित व्यक्ति अगर पोस्टल बैलेट से वोट डालने के लिए आवेदन करता है, तो तस्दीक के उपरांत उसे उपचुनाव में पोस्टल बैलेट से वोट डालने वाले वर्ग में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी।

 
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.