Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस संविधान नहीं, कांग्रेस बचाओ यात्रा न‍िकाल रही है : मंत्री रामविचार नेताम
raipur, Congress, Minister Ramvichar Netam

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है, जिसका 29 मई काे समापन हाेगा। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार काे तंज कसते हुए इसे कांग्रेस बचाओ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि कैसे कांग्रेस को बचाया जाए, इसके लिए यात्रा निकाली जा रही है।


मंत्री रामविचार नेताम ने जातिगत जनगणना के प्रारूप की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने घूम-घूम कर देश को गुमराह करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी अनर्गल बातें करते रहती है, उनका मुद्दा छीन गया। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करके भी दिखाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास भी करते हैं और उद्घाटन भी करते हैं। इसलिए कांग्रेस को सब्र करना चाहिए।


वहीं बस्तर जिला के नक्सलमुक्त होने पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की सोच और परिकल्पना रही, हमारी सरकार और जवानों ने निर्णायक लड़ाई लड़ी। मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प है। आगे बढ़ते हुए बस्तर नक्सल क्षेत्र को नक्सली मुक्त कर दिया गया है, कहीं कुछ बचे होंगे तो अगले मार्च तक पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा। छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त प्रदेश के तौर पर देश में जाना जाएगा।


वहीं शिक्षक संघों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि लोगों को युक्तियुक्तकरण को क्लियर समझना होगा। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षक बच्चों की भविष्य को संभालने के लिए हैं। एक कैंपस में दो-दो, तीन-तीन स्कूल चल रही है। अनावश्यक रूप से शिक्षकों को संलग्न किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं। हमारी सरकार शिक्षा की व्यवस्था को सुधारना चाहती है, पिछली सरकार ने शिक्षा के प्रति कोई जोर नहीं दिया। उन्हें सिर्फ नाम कमाने और हाइलाइट होने का ध्यान था। शिक्षक विहीन होकर सैकड़ों स्कूल बंद हाे गए।

 

 

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.