Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर में समय पर पूजा अर्चना नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी
balrampur, Devotees are angry, Shri Trimbakeshwar temple

बलरामपुर । नगर के वार्ड क्रमांक 13 में 12वीं बटालियन परिसर के बाहर रिंग रोड में बने भव्य शिव मंदिर में करीब एक माह से पूजा मनमाने समय पर हो रहा है। बटालियन में पदस्थ उप सेनानी के मनमाने रवैए के कारण सुबह खुलने वाला मंदिर 10 से 11 बजे खुल रहा है। आरती सुबह सात की जगह 11 बजे हो रही है। इससे नगर के श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

 

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही इस नवनिर्मित मंदिर में महामंडलेश्वर महंत डॉक्टर प्रज्ञा भारती ने धूमधाम से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसके बाद यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। लगभग एक माह से यह मंदिर वीरान पड़ा हुआ है। यहां पर आरती का कोई समय निर्धारित नहीं है।

 

नगर के वरिष्ठ पुरोहित नंदकुमार पांडे ने आज बताया कि, शास्त्रानुसार जिस भी मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की स्थापना की जाती है वहां सुबह शाम दोनो समय नियमित रूप से एवं नियत समय पर आरती एवं भोग दोनों होना चाहिए।

 
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रतिदिन सुबह सात बजे यहां पूजा आरती होती थी। एक माह से प्रातः कालीन आरती नहीं हो रही है। नगर के श्रद्धालुओं ने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रातः कालीन आरती अपने निर्धारित समय पर होनी चाहिए। पहाड़ी मंदिर के संरक्षक सुभाष जायसवाल ने उप सेनानी से मुलाकात कर उनसे नियमित रूप से पूजा अर्चना कराने की अनुमति मांगी। परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

 

 

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.