Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
पंजाब के मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट पांच की मौत
chandigarh, Explosion, firecracker factory

चंडीगढ़ । पंजाब के मुक्तसर साहिब में स्थित पटाखा फैक्टरी में रात को हुए विस्फोट में पांच कारीगरों की मौत हो गई और 25
अन्य घायल हो गए। घायलों के निकटवर्ती अस्पतालों और बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने पांच कारीगरों की मौत की पुष्टि की है। मगर उनका विवरण जारी नहीं किया है। विस्फोट से पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं।

मुक्तसर के गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला मार्ग पर स्थित यह पटाखा फैक्टरी सतारूढ़ दल से जुड़े एक कार्यकर्ता की बताई जा रही है। रात करीब डेढ बजे मेकिंग यूनिट में जोरदार विस्फोट होने से दो मंजिला इमारत ढह गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी मालिक ने पटाखा बनाने काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी राजकुमार को ठेके पर दिया था। उसके लोग ही यहां काम करते थे। इनमें से ज्यादातर लोग फैक्टरी में ही रहते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में डिब्बों में पैक पटाखे रखे हुए थे और इसी कंपनी के खाली डिब्बों की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी को आज सुबह अनलोड किया जाना था। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं। मलबे में कारीगरों के दबे होने की सूचना के बाद यहां एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया है। रात से ही राहत कार्य जारी है।

डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि किल्लियांवाली थाना प्रभारी कर्मजीत कौर व अन्य स्टाफ मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मलबे से पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो व्यक्तियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। करीब 25 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह फैक्टरी तरसेम सिंह के नाम पर पंजीकृत है।


 

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.