Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत
bhopal,  young man died, swimming pool

भोपाल । राजधानी भाेपाल के गुनगा इलाके में एक युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने दोस्तों के साथ फार्म हाउस गया था। यहां स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी अनुसार गुनगा के हर्राखेड़ा में बने विकेशन विला फार्म हाउस में गुरुवार को शादी का आयोजन था। भोपाल के कबीटपुरा का रहने वाला अयान अहमद (20) यहां दोस्त की बहन की शादी में आया था। पूरा दिन शादी की तैयारियों में लगा रहा। शादी समारोह से पहले दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। वह नहाते हुए स्लाइड से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद ऊपर नहीं आया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जब अयान पानी में डूबा तो पूल में दस से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक एक युवक का ध्यान गया कि अयान पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आया। तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। लोगों ने पेट दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया। तब अयान होश में भी आया, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अयान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता किसी कारखाने में मजदूरी करते हैं। 6 महीने पहले ही अयान ने ई रिक्शा खरीदा था, जिससे वह अच्छी कमाई कर परिवार की आर्थिक मदद करने लगा था। अचानक बेटे की हुई माैत से परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल है।

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.