Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीबीआई ने रायपुर में पदस्थ रहे वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का मामला
raipur, CBI registered a case ,audit officer posted
रायपुर । सीबीआई ने रायपुर में पदस्थ रहे आरोपित वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी वीरेंद्र पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। यह अधिकारी रायपुर स्थित प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय में पदस्थ था।
 

सीबीआई द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित अधिकारी वीरेंद्र ने पत्नी और पुत्र के नाम पर एक जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान अपने नाम, अपनी पत्नी और अपने बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपये की अचल और चल संपत्ति अर्जित की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी अधिकृत आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित कर खुद को अनुचित रूप से समृद्ध किया।

 

सीबीआई ने बीते बुधवार को रायपुर स्थित उनके आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में अधिकारी पर भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्ति एकत्र करने के गंभीर आरोप हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल शुरुआती आंकड़ा है, संपत्ति का वास्तविक मूल्य इससे कहीं अधिक हो सकता है।

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.