Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से की मुलाकात
kanpur, Prime Minister meets ,terror attack

कानपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने

एयरपोर्ट पर ही पहलगाम की आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि शुभम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख 

जनप्रतिनधियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। एयरपाेर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को नरवल एसडीएम लेकर एयरपाेर्ट पहुंचे थे। करीब आठ मिनट की इस मुलाकात में मोदी के सामने शुभम के पिता संजय, मां सीमा और पत्नी ऐशन्या भावुक हो गए। प्रधानमंत्री से शुभम की मां ने कहा कि हमारे बेटे की मौत जाया न होने पाए। परिजनाें के आंसू देखकर माेदी भी भावुक हो गए। इस माैके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी थमा है, खत्म नहीं हुआ और यह आगे भी जारी रहेगा। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पति को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। पिता संजय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बातों को सुना और कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने वादा किया है कि वह आतंकवाद का समूल नाश कर देंगे।

 
उल्लेखानीय है कि प्रधानमंत्री माेदी बिहार कर दाैरा कर आज कानपुर पहुंचे हैं। वे यहां कानपुर में करीब 47 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने आये हैं। 

 

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.