Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा में हाथी ने ग्रामीण को कुचला
korba, Elephant trampled , villager in Korba

कोरबा ।  जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम बनिया में गुरुवार की देर रात  हाथी ने 38 वर्षीय युवक तीजराम धोबी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं हादसे के बाद माैके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने पंचनामा तैयार कर शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रभारी डीएफओ एवं पसान रेंजर रामनिवास दहायत  ने बताया कि  ग्राम मुरली थाना हरदीबाजार कोरबा निवासी तीजराम धोबी (38)अपने ससुराल में काम करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी के साथ गया हुआ था। गुरुवार की देर शाम ठीहाईपारा से ईंट भट्टा में काम कर खेत के मध्य बने पगडंडी रास्ते से होकर सायकल से ग्राम बनिया लौट रहा था।   ग्राम बनिया के दिनेश और सुखनंदन भी साथ मे जा रहे थे, दोनों ने सामने दो(2) हाथी को देख किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हो गए । पीछे आ रहा तीजराम भागने में असफल रहा, जिसे हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा आदि तैयार कर कार्रवाई की। ज्यादा रात होने के कारण आज अन्य कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की। ग्राम के संतोष महंत ने बताया कि दतैल हाथी आसपास के क्षेत्र में मंडरा रहा है, जिससे ग्राम में दहशत बनी हुई है।
प्रभारी डीएफओ एवं पसान रेंजर रामनिवास दहायत के अनुसार घटना रात में होने से कार्रवाई आज पूरा की गई। मृतक के पत्नी सुनीता बाई को तत्काल 25 हजार रुपये सहायता राशि दे दी गई है, शेष 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद दे दिया जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.