Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजस्व मंत्री ने जिला अस्पताल में उपचाररत घायलों क़ा जाना हालचाल
balodabazar, Revenue Minister , district hospital

बलौदाबाजार । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज शुक्रवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे उपचाररतबच्‍चों से मिलकर उनका स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने घटना के बारे में भी पूछताछ की। राजस्व मंत्री ने वहां उपस्थित परिजनों से भी मुलाकात की। बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सकों क़ो निर्देशित किया।

राजस्व मंत्री  वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से उपचाररत सभी पीड़ित बच्‍चों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि, जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे इलाज व सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी जायजा लिया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतक प्रतीक कोसले के शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें ढाढंस बंधाया। उन्होंने आरबीसी 6- 4 के प्रावधान के तहत मृतक के परिजन क़ो सहायता राशि 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

उल्‍लेखनीय है कि, गुरुवार क़ो बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, एसडीएम अमित गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.