Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सीडीएस ने पहली बार माना- ऑपरेशन 'सिंदूर' में गिरे भारत के फाइटर जेट
new delhi, CDS admitted , Operation Sindoor
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पहली बार एक इंटरव्यू में ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान भारत के फाइटर जेट गिरने की बात मानी है। हालांकि, उन्होंने संख्या को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह अहम नहीं है कि जेट गिरे, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि क्यों गिरे। उन्होंने यह भी कहा कि विमानों ने दो दिन बाद फिर से उड़ान भरी और बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान के 300 किलोमीटर अंदर जैकबाबाद नूर खान एयरबेस और मुरीद जैसे ठिकानों पर हमला किया।
 
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान इस समय सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता के लिए गए हैं। उन्होंने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले और प्रतिनियुक्ति पर आए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की। सीडीएस को भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आगामी वार्ता में भाग लेने वाले देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वह दुनिया भर के रक्षा मंत्रियों, सैन्य प्रमुखों, नीति निर्माताओं और रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ साझा हितों के क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान सीडीएस ने अपनी वार्ताओं के दौरान पहलगाम हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के दृष्टिकोण से दुनिया को अवगत कराया है।
 
सीडीएस जनरल चौहान ने यूरोपीय संघ में शांगरी-ला वार्ता से इतर सुरक्षा एवं रक्षा के उप महासचिव चार्ल्स फ्राइज, फ्रांसीसी नौसेना के प्रमुख एडमिरल निकोलस वौजूर, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल प्रमुख एडमिरल डेविड जॉनस्टन, यूनाइटेड किंगडम के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी राडाकिन, न्यूजीलैंड के रक्षा बल प्रमुख एयर मार्शल टोनी डेविस, जापान के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल योशिदा योशिहिदे, यूएस इंडोपाकॉम के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो, ब्राजील सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल अगुईर फ़्रेयर, नीदरलैंड्स के रक्षा प्रमुख जनरल ओन्नो ईशेल्सहेम के द्विपक्षीय वार्ताएं करके सैन्य आदान-प्रदान कार्यक्रमों और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा ऑपरेशन सिंदूर पर भी केंद्रित रही, जिसमें क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया गया।
 
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने के दौरान शनिवार को एक टीवी चैनल से बात की। उन्होंने इंटरव्यू में पहलगाम हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। उन्होंने कहा कि संघर्ष के पहले दिन भारत को हवा में शुरुआती नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने ब्यौरा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि ये नुकसान क्यों हुए और उसके बाद हमने क्या किया। उन्होंने कहा कि पहले दिन हवाई नुकसान झेलने के बाद हमने रणनीति बदल दी और तीन दिन बाद संघर्ष विराम की घोषणा करने से पहले एक निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।
 
उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति में सुधार किया और 7, 8 और 10 मई को बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान के 300 किलोमीटर अंदर जैकबाबाद नूरखान एयरबेस और मुरीद जैसे ठिकानों पर हमला किया। उनकी सभी हवाई सुरक्षा को बिना किसी रोक-टोक के भेदते हुए सटीक हमले किए। उन्होंने पाकिस्तान के इस दावे को 'बिल्कुल गलत' बताया कि उसने छह भारतीय युद्धक विमानों को मार गिराया। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि भारत ने कितने विमान खो दिए।
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.