Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 16 जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
bhopal,Madhya Kshetra Vidyut Vitran , foundation day

भोपाल । म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर 16 जून को कंपनी मुख्यालय के साथ ही भोपाल क्षेत्र तथा ग्वालियर क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गोविन्दपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में बिजली कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण करने के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया जाएगा। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी कार्यालयों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही शत-प्रतिशत बिजली बिल भुगतान करने वाले बिजली उपभोक्ताओं और कंपनी कार्यों में सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि राजधानी भोपाल में 16 जून को गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय में प्रातः 11 बजे कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर गोविन्दपुरा स्थित कंपनी के प्रांगण के सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी एमडी कार्यालय के समक्ष एकत्रित होंगे। इसी प्रकार कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी क्षेत्रीय, वृत्त, संभाग तथा विद्युत वितरण केन्द्रों पर कार्यालय प्रमुख के द्वारा कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि 31 मई 2002 को कंपनी का गठन हुआ था और इस अवसर को कंपनी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान कंपनी के सभी कार्यालयों में शपथग्रहण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, उच्चदाब-निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं और नागरिकों का सम्मान, कार्यालयों की साफ-सफाई, कार्यालयीन रिकार्ड का व्यवस्थित रखरखाव, अनुपयोगी सामग्री का निपटान जैसे कार्य भी किये जाएंगे।

 
 
 
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.