Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
सड़क हादसे से महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम
neemuch,  road accident,  blocked the road

नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार दाेपहर काे मुआवजे की मांग काे लेकर परिजनाें ने शव काे सड़क पर रखकर चक्काजाम लगा दिया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लाेगाें काे समझाइश दी।तीन घंटे बाद मुआवजे का आश्वासन मिलने पर लाेगाें ने चक्काजाम समाप्त किया।

 
 

दरअसल शुक्रवार शाम को मनासा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में 407 ट्रक ने मंजू ओढ़ नाम की महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मंजू को पहले मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतापपुरा के मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक चला चक्काजाम ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के अनुसार, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर थाने में रखा गया है।

 
 
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.