Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने राज्यमंत्री से की मुलाकात
rajgarh, Outsourced employees , state minister

राजगढ़ । बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने स्थानांतरण आदेश को लेकर रविवार को राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उच्च कार्यालय ने उनका स्थानांतरण ब्यावरा, राजगढ़, नरसिंहगढ़ और जीरापुर संभाग से अन्य संभागों में कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि नए कार्यस्थल उनके वर्तमान कार्यस्थल से 30 से 100 किलोमीटर तक दूर है वहीं उन्हें मात्र 8 से 12 हजार रुपए तक वेतन मिलता है, सीमित वेतन में दूर जाकर कार्य करना और परिवार का पालनपोषण करना संभव नही है।

 
 

कर्मचारियों का कहना है कि वह कई सालों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। कर्मचारियों ने राज्य मंत्री से स्थानांतरण आदेश रद्द करने की मांग की है। विधुत वितरण कंपनी में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को पहली बार इधर से उधर किया है, जिसमें उनके संभाग तक परिवर्तित कर दिए गए है। विधुत वितरण कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी मीटर रीडर, ऑपरेटर, ऑफिस कर्मचारी, फील्ड कर्मचारियों के रुप में कार्य कर रहे है। राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश स्तर से किया गया है, लेकिन आप लोगों की बात अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इतने कम वेतन में अधिक दूरी पर जाना कर्मचारियों के लिए संभव नही है, अधिकारियों से चर्चा कर इस विषय को उनके समक्ष रखेंगे।

 

 

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.