Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अंबिकापुर में जीएसटी टीम के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
raipur, Traders protest , GST team in Ambikapur

रायपुर/सरगुजा । शहर में व्यापारियों ने जीएसटी टीम के छापे का विरोध करना शुरू कर दिया है। आज रविवार को व्यापारियों की संस्था और व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरे। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान वहां पहुंचे अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जमकर बहस भी देखने को मिली। सरगुजा व्यापारी संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जीएसटी टीम की कार्रवाई बंद नहीं होती है तो आने वाले समय में सभी व्यावसायिक दुकानें और प्रतिष्ठानें बंद रहेगी।

व्यापारियों का आरोप है कि, शहर में जीएसटी की टीम लगातार व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जीएसटी के अधिकारी दिन दिन भर व्यापारियों के दुकानों में बैठकर जांच करते हैं। शनिवार को जीएसटी की टीम बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स में रेड की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान व्यापारियों और जीएसटी के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और छत्तीसगढ़ व्यापारी संघ के व्यापारी मौके पर पहुंचे और जमकर जीएसटी टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

उल्‍लेखनीय है क‍ि, जीएसटी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद अग्रसेन भवन में कैट, चेम्बर ऑफ कॉमर्स व अन्य व्यापारिक संगठनों द्वारा बैठक की गई। बैठक के बाद संघ ने निर्णय लिया है कि, रविवार को कार्रवाई के विरोध में शहर बंद का आह्वान निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि, यदि आगे भी जीएसटी की कार्रवाई गलत तरीके से जारी रहती है तो आने वाले समय में संघ द्वारा व्यापार बंद कर दिया जाएगा और अपने संस्थान की चाबी जीएसटी के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। व्यापारी वर्ग ने मामले की शिकायत कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी से की है और उनके माध्यम से जीएसटी कमिश्नर को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

सरगुजा व्यापारी संघ के सदस्य मुकेश अग्रवाल का कहना है क‍ि, जिस व्यापारी की आय 50 लाख की नहीं है और उसको 1 करोड़ का फाइन लगाया जा रहा है। यह गलत है, हम सभी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं और आज ये नगर बन्द किया गया है। व्यापारियों में इतना आक्रोश है की पूरे शहर की दुकानें बंद हैं।

 

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.