Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सतना में दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन पलटा
satna,   pickup vehicle , overturned

सतना । मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लाेग घायल हुए है। जिनमें से 6 वाहन के नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 


जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी चकदही गांव के लोग पिकअप (एमपी 17 जेडसी 0697) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना बनाया और टंकियों में भरकर गाड़ी में रखा। सुबह करीब 10 बजे राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन। वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था। गाड़ी में 20 लोग सवार थे, जिनमें से 6 नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार मैहर में दर्शन के बाद कथा का आयोजन भी करने वाला था।


ये लोग हुए घायल-

चुनवादी रावत (45 वर्ष)
बूटा रावत (38 वर्ष)
अमन रावत (13 वर्ष)
अभियन्स रावत (3 वर्ष)
नीलम रावत (35 वर्ष)


गर्म सब्जी से झुलसे लोग-
उमेश रावत (19 वर्ष)
डब्बू रावत (16 वर्ष)
शिवम रावत (20 वर्ष)
संगीता रावत (30 वर्ष)
राजा रावत
मोहित रावत (14वर्ष)

 
 
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.