Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
देशभर में कोरोना के मामलाें ने बढ़ाई चिन्ता
new delhi, Corona cases, raised concerns

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या से वायरस को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। काेराेना की नई लहर में जनवरी से अब तक 28 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की 

मौत हाे चुकी है। देश में कोराेना के एक्टिव मामलों की संख्या की 3961 हो गई है। 

 

सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों में सबसे पहला स्थान केरल का है, जहां 1435 एक्टिव मामले सामने आए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र है जहां 506 और दिल्ली में 483 एक्टिव मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 331, गुजरात में 338 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3961 है और पिछले 24 घंटों में कुल चार मौतें हुई हैं। इसके साथ जनवरी से अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से एक मौत दिल्ली से दर्ज की गई है, जो एक 22 साल की महिला थी, जिनको पहले टीबी की बीमारी थी। इसके साथ कोरोना से एक मौत तमिलनाडु से दर्ज की गई है जिसमें एक 25 साल के पुरुष की मौत हो गई है। मृतक को अस्थमा की समस्या थी। केरल से और महाराष्ट्र से एक एक कोरोना से हुई है।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के मामले में यह उछाल उभरते हुए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के कारण बताया जा रहा है, जब कि जेएन.1 अभी भी प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी है। जिन वयस्कों को पहले से ही कोई बीमारी है और जो वैक्सीन या बूस्टर डोज नहीं लगवा पाए हैं, उनमें कोरोना वायरस का खतरा अधिक है।

 

 

MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.