Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छह फीट आठ इंच का बकरा बना आकर्षण का केन्द्र
ambikapur, Six feet eight inch goat,center of attraction
अंबिकापुर । बकरीद पर्व की तैयारी में मुस्लिम समुदाय जुट गया है। कुर्बानी के लिए बकरे की खरीददारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न नस्ल के बकरे लोगों को लुभा रहे हैं।वहीं शहर में शिरोही नस्ल का लगभग 105 किलो वजनी बकरा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शहर के हबीबनगर अयान मार्ग निवासी इरफान खान के द्वारा इस उन्नत किस्म के बकरे का पालन किया गया है। उन्होंने आज सोमवार को बताया कि मध्यप्रदेश के मालबा से इसकी खरीददारी 45 हजार रुपये में की गई थी। मौजूदा समय में बकरे की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत बढ़कर 70 से 80 हजार रुपये पहुंच चुकी है।
 

उन्होंने बताया कि वे इस बकरे को नहीं बेचेंगे। इरफान खान ने बताया कि उनकी ऊंचाई छह फीट तीन इंच की है। जबकी इस बकरे को जब खड़ा किया जाता है तो वह उनसे भी ऊंचा छह फीट आठ इंच तक पहुंच जाता है। इस भीमकाय बकरा को देखने लोग आते रहते हैं।

यह बकरा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि बकरीद पर्व के समीप आने के साथ ही विभिन्न किस्म के बकरों की मांग बढ़ जाती है और उन्नत किस्म के बड़े बकरे की कीमत काफी अधिक होती है। शिरोही, गुजरी नस्ल के बकरों की मांग भी अधिक होती है। अक्सर दूसरे प्रांत के बकरी व्यवसायी उन्नत नस्ल के बकरे लेकर शहर में पहुंचते हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद पर्व पर बकरे की मांग बढ़ गई है।

 

MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.